फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP will win in 2024 also: Bhupendra Chowdhary

भाजपा 2024 भी फतह करेगी : भूपेंद्र चौधरी

Tue, 11 Jul 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
BJP will win in 2024 also: Bhupendra Chowdhary
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि जिस तरह वर्ष 2014, 2017, 2019 व 2022 का चुनाव बीजेपी ने जीते थे उसी तरह 2024 का भी चुनाव जीतेगी। बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा को लेकर आगे चल रही है। वह मंगलवार को नगर के एक होटल में काशी व गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार चार चुनाव हार चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने 400 सीटें जीतने का दावा किया था। उनकी 2012 से 2017 तक की सरकार अराजकता की भेंट चढ़ गई थी। गुंडा माफिया हावी थे। पिछले छह सालों से उत्तर प्रदेश में न्यूनतम अपराध है। बिजली के लिए 24 घंटे जिला मुख्यालयों को, 20 घंटे तहसील मुख्यालय और 18 घंटे गांव में बिजली देने का निर्देश दिया गया है। पहले की सरकार में केवल चार जिलों में बिजली पहुंचती थी। जिसमें रामपुर, इटावा, अमेठी और रायबरेली। बीजेपी सरकार सभी को बराबर से बिजली दे रही है। कहा कि संगठन के जरिये आम जनता के बीच योजनाओं को पहुंचाने के लिए जिले में अल्पकालीन विस्तारकों की बैठक हो रही है। अभी कुछ दिन पहले ही भोपाल में प्रधानमंत्री ने अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया था। इसी को लेकर सभी संगठन के लोग आगे चल रहे हैं। कहा कि अगले चुनाव में सरकार 80 सीट जीतने का माद्दा रखती है। 2014 के चुनाव में प्रदेश में लोकसभा की 73 सीटें जीते थे, 2019 में 80 फीसदी सीट जीते थे। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित गोारखपुर और काशी क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed