फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP will tell achievements of government from house to house

घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे भाजपाई

Thu, 11 Jun 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
BJP will tell achievements of government from house to house
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में 11 जून को परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ सभी बूथों पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वर्ष का कार्यकाल और प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का पत्रक परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर बांटा गया। मड़या सेक्टर के सिविल लाइंस बूथ-183 पर क्षेत्रिय महामंत्री सहजानंद राय और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने पत्रक बांटकर 11 से 15 जून तक चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सहजानंद राय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार देश को विकास के स्वर्णिम भविष्य की तरफ तेजी से ले जा रही है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं को सशक्त करने का कार्य केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किया है। उपलब्धियों को घर-घर जाकर पत्रक वितरण के माध्यम से बताने का कार्य कर रहे हैं। ध्रुव सिंह ने कहा कि परिवार संपर्क अभियान 15 जून तक चलेगा। सभी बूथों पर अधिकतम दो कार्यकर्ता या पदाधिकारी जाकर पत्रक वितरित करेंगे। बूथ पर निवास करने वाले पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता टोली बनाकर काम करेंगे। कोई भी कार्यकर्ता पदाधिकारी कंटेनमेंट जोन, रेड जोन, हॉटस्पॉट, क्वारंटाइन सेंटर, अस्पताल, बस अड्डा पब्लिक प्लेस में संपर्क नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक वर्ष में केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक़ से मुक्ति, नागरिकता संशोधन कानून और राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक कार्य किया है। विवेक निषाद, मिथिलेश चौरसिया, शैलेंद्र अग्रवाल, अवनीश चतुर्वेदी, विनीत सिंह गौतम, योगेन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन लाख परिवारों से संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
लालगंज/तरवां। लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने गुरुवार को अभियान का शुभारम्भ किया। रेतवा चंद्रभानपूर बूथ संख्या 265 पर परिवारों से संपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओं का पत्रक सौंपा। मास्क और सैनिटाइजर बांटकर कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरुक किया। महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान 11 से 15 जून तक चलेगा। 1956 बूथों पर तीन लाख परिवारों से संपर्क करेंगे। 2500 से ज्यादा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। ओमप्रकाश सिंह, रामनयन सिंह, संचिताश्री चौहान, सुनील सिंह डब्बू, बजरंग बहादुर सिंह, रजनीकांत तिवारी, रविशंकर राय मोनू उपस्थित रहे। मेहनाजपुर बाजार में कार्यकर्ताओं ने मास्क वितरण किया। चंद्रपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, मिलिंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed