फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP will run the service week from 14 to 20 Sept

14 से 20 तक सेवा सप्ताह चलाएगी भाजपा

Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP will run the service week from 14 to 20 Sept
लालगंज भाजपा की मीटिंग को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा लालगंज इकाई की ओर से सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का वर्चुअल विमोचन मंगलवार को किया गया। विमोचन का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कोविड-19 के दौरान किए गए राहत कार्य को जन जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना से पार पाने के लिए भारतीयों ने जिस तरह से सूझबूझ से काम लिया है वह सराहनीय है। लॉकडाउन में जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव दिखाया है वह अद्वितीय है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मंत्री सुबाष यदुवंश ने 14 से 20 सितबंर तक होने वाले सेवा सप्ताह की रूपरेखा पर चर्चा की। बताया कि 14 सिंतबर को युवा मोर्चा की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप, 15 को पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से चश्मा वितरण, 16 को भाजपा की ओर से 70 सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, 17 को महिला मोर्चा की ओर से 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, 18 को 70 गांव का चयन कर स्वच्छता अभियान, 19 को किसान मोर्चा की ओर से 70 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम, 18 से 20 में भाजपा की ओर से दो-दो क्षेत्रों को मिलाकर पीएम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर वेबिनार के माध्यम से एक बड़ी वर्चुअल कांफ्रेस, 20 को आईटी विभाग द्वारा पीएम द्वारा किए गए कार्य एवं व्यक्तित्व पर प्रदेश में प्रदर्शनी का आयोजन व 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई जाएगी। वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने की। संचालन जिला मंत्री डा. शैलेंद्र नाथ यादव ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, विधायक अरुणकांत यादव, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, फूलचन्द्र भारती, चन्द्रजीत तिवारी, सूरज प्रकाश, जयप्रकाश जायसवाल, रामस्वार्थ, दिलीप सिंह, अभिषेक सिंह, संचिता श्री, संतोष गोंड, सीता चौहान व समस्त मंडल अध्यक्ष व प्रभारी आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed