फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP's successful in 'Agni Pariksha', full force was used to mobilize the crowd in the meeting

‘अग्नि परीक्षा’ में सफल हुए भाजपाई, सभा में भीड़ जुटाने के लिए झोंकी पूरी ताकत

Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP's successful in 'Agni Pariksha', full force was used to mobilize the crowd in the meeting
आजमगढ़। जिले के आजमबांध-यशपालपुर में आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता और पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। सभा में भीड़ जुटाना भाजपाईयों के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं था। इसकी तैयारी में पखवारे भर से जुटे नेता और कार्यकर्ता शनिवार को दिनभर दौड़ भाग करते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटा पाना भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अग्नि परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे। हर विधानसभा से भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने साथ वाहनों में लोगों को लेकर आए थे। महिला हो या बुजुर्ग सभी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मऊ, गाजीपुर व बलिया से भी लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed