फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP's 18, SP's 16 and independent 24 claimed

भाजपा के 18, सपा के 16 तो निर्दल 24 ने ठोंकी दावेदारी

Thu, 08 Jul 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
BJP's 18, SP's 16 and independent 24 claimed
आजमगढ़। गहमा-गहमी के बीच ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन का कार्य बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। दो ब्लाकों पर भाजपा और सपा में भिड़त भी हुई। वहीं चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। 22 ब्लाकों के प्रमुखों के लिए कुल 58 प्रत्याशियों ने दावेदारी प्रस्तुत की है। नामांकन को लेकर ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह से ही गहमा-गहमी की स्थिति रही। ज्यादातर सीटों पर सपा और भाजपा के बीच ही मुकाबला होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में कुल 22 ब्लाक है। जिसमें से चार ब्लाक तरवां से भाजपा के मतानु राम, लालगंज से सपा की अमला देवी व फूलपुर से अर्चना यादव तथा ठेकमा ब्लाक से निर्दल दुर्गावती देवी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनके मुकाबले किसी भी अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। सर्वाधिक सात नामांकन रानी की सराय ब्लाक प्रमुख पद पर हुआ है। यहां भाजपा से विपिन सिंह, सपा से रूखसाना के अलावा निर्दल शहनवाज, अजय यादव, दीपक सिंह, बृजराज व सूर्यकुमार ने नामांकन किया है। इसके बाद पांच नामांकन पल्हनी प्रमुख पद पर हुआ है। यहां सपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। भाजपा के संजय यादव के अलावा निर्दल प्रमोद यादव, संतोष यादव, मीरा यादव व कौशिल्या यादव ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर ब्लाक में भी सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां चार नामांकन हुआ है, जिसमें भाजपा से गीता जायसवाल के अलावा निर्दल फिरती देवी, रीता, हुमा व जीया शामिल है। वहीं मार्टीनगंज ब्लाक के लिए भी चार दावेदार सामने आए है। जिसमें भाजपा के यशवंत शर्मा, सपा के सर्वेश जायसवाल के अलावा निर्दल शिवओम यादव व आशा शामिल हैं। अजमतगढ़ ब्लाक से भाजपा के मनीष मिश्रा व निर्दल अलका मिश्रा ने नामांकन किया है। दोनों पति-पत्नी हैं। अतरौलिया ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा के हर्षित सिंह व सपा के चंद्रशेखर यादव ने नामांकन दाखिल किया। अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा से सुनीता राज, सपा से आशा यादव व निर्दल शाहीन बानो ने, कोयलसा ब्लाक से भाजपा की पूजा यादव, सपा के महेंद्र यादव व निर्दल इंदू यादव ने दावेदारी प्रस्तुत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानागंज ब्लाक से भाजपा के रमेश कन्नौजिया व सपा की वीनस चौधरी ने पर्चा भरा है। पल्हना से भाजपा के अनुराग सिंह के अलावा निर्दल अस्मिता सिंह व सुभासपा के नीरज सिंह, पवई से भाजपा के वरूणकांत यादव व सपा के ओंकारनाथ यादव, बिलरियागंज से भाजपा की शुभ्रा राय, सपा की गीता यादव व निर्दल उर्मिला यादव ने, मेंहनगर से भाजपा की निर्मला देवी, सपा की शशिकला व निर्दल सुनीता ने नामांकन किया। मोहम्मदपुर ब्लाक से भाजपा के विजय विश्वकर्मा व सपा के प्रमोद चौहान ने, महराजगंज से सुनीता यादव व सपा से रामा देवी ने, सठियांव से भाजपा की सरिता सिंह व सपा की श्वेता यादव ने, हरैया से भाजपा के संदीप पटेल व सपा से सारिका पटेल ने नामांकन दाखिल किया। तहबरपुर से भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सपा से अनुराधिका व निर्दल विनीता यादव ने यहां नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed