फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP reduces the width and height of expressway: Ramgovind

भाजपा ने एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई और उंचाई को किया कम : रामगोविंद

Tue, 09 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP reduces the width and height of expressway: Ramgovind
अतरौलिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि जिस एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री आए हैं, उसका शिलान्यास अखिलेश यादव ने किया था। वे लखनऊ से सोमवार को आजमगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए निरीक्षण भवन में रुके। वहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई और चौड़ाई कम कर दी और चहेतों को टेंडर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से 80 फीसदी जमीन भी सपा शासन में ले ली गई थी। किसान अखिलेश यादव को इसलिए आसानी से जमीन दे देते थे क्योंकि वह जमीन का 10 गुना रेट मिलता था। सरकार बदलने पर प्रधानमंत्री को अंधेरे में रखकर भाजपा सरकार ने दोबारा इसका शिलान्यास कराया और पुराना टेंडर रद्द कर अपने चहेतों को काम दिलाया। ऊंचाई, चौड़ाई कम की और सर्विस रोड खत्म कर दिया। एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडी समिति और औद्योगिक केंद्र बनने थे लेकिन उनको भी खत्म कर दिया गया। योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं सिर्फ जहाज से उड़ रहे हैं। धरती के हाल की उनको जानकारी ही नहीं है। केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है। अपना हक मांगने वाले किसानों को यह सरकार देशद्रोही और आतंकवादी बता रही है। जब कोई राजा अपनी प्रजा को दुश्मन मान लेता है तो उसका पतन सुनिश्चित हो जाता है। सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। शीतला निषाद, बर्मन यादव, महेंद्र यादव, चंद्रजीत यादव, लच्छीराम वर्मा, घनानंद गिरी, कमला यादव, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed