फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP leader's salesman robbed 65,000

भाजपा नेता के सेल्समैन से 65 हजार की लूट

Fri, 09 Feb 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's salesman robbed 65,000
प्रतीकात्मक तस्वीर
बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा दयालपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश भाजपा नेता की गैस एजेंसी के सेल्समैन को तमंचा सटाकर 65 हजार रुपये, दो मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ लालगंज और एसओ बरदह मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी विनोद राय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जिवली बाजार में विनोद राय की गैस की एजेंसी है। एजेंसी का कामकाज उनका बेटा विपुल राय देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बरदह थाने के सकरामऊ गांव निवासी चालक बनारसी और जिवली गांव निवासी सेल्समैन तौकिर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार की तरफ सिलेंडर की सप्लाई देने गए थे।

दोपहर तक इन दोनों ने करीब 71 सिलेंडर की सप्लाई देकर 65 हजार रुपये वसूलकर एजेंसी पर वापस लौट रहे थे। बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा दयालपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश पिकअप के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दिए।

चालक बनारसी और सेल्समैन तौकिर को तमंचा सटाकर 65 हजार रुपये, दोनों लोगों की मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चालक और सेल्समैन ने एजेंसी मालिक और पुुलिस को सूचना दी।

दिन दहाड़े भाजपा नेता के सेल्समैन से हुई लूट की घटना से हलाकान सीओ लालगंज संतोष सिंह और एसओ बरदह सुरेशचंद मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

गैस एंजेंसी चालक से 31 हजार लूटे
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज के चकिया भगवानपुर के पास पूजा गैस एजेंसी पर तैनात चालक से खेतौरा तिराहे पर शुक्रवार शाम दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 31 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के तहरीर देने पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पूजा गैस एंजेंसी चा चालकर दिनेश राजभर पुत्र विजयी राजभर निवासी सतमेशरा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर पिकअप से गैस की डिलवरी कर लालगंज आ रहा था। शुक्रवार शाम को खेतौरा तिराहे पर दो बदमाश ने पिकअप को रोक कर असलहा सटा दिया।


चालक के पास मौजूद 31288 रुपये लूट लिए। इसके बाद पुन: बैरीडीह के तरफ असलहा लहराते भाग निकले। पीड़ित ने किसी तरह देवगांव कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed