फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bjp leader Raghuraj Pratap Singh said Mamta Banerjee is the chieftain of demon clan Rahul Gandhi belongs to fi

Video: भाजपा नेता का ममता बनर्जी और राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान, दैत्य से लेकर पांचवीं कौम तक की कही बात

Tue, 13 Aug 2024 08:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Aug 2024 08:47 PM IST
सार

राहुल गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जो राहुल गांधी नाम का व्यक्ति है यह पांचवीं कौम का व्यक्ति है जो देश को स्थिर करने में लगा हुआ है। मां-बेटे जमानत पर हैं। कांग्रेस ने देश का सत्यानाश किया है।

विज्ञापन
bjp leader Raghuraj Pratap Singh said Mamta Banerjee is the chieftain of demon clan Rahul Gandhi belongs to fi
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह दैत्यों के वंशज हैं, इनके यहां बलात्कार को बलात्कार नहीं मानते हैं। विपक्षी नेता जितने भी हैं यह सब उनके सरदार हैं। उक्त बातें मंगलवार को सर्किट हाउस पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कन्नौज और अयोध्या में हुई बलात्कार की घटना में सपा नेताओं का नाम सामने आने पर कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 4200 साल पहले यहूदी पंथ आया, 3200 साल पहले जैन पंथ, 2800 साल पहले बुद्धिस्ट पंथ, 2200 साल पहले क्रिश्चियन, 1450 साल पहले इस्लाम और 353 साल पहले खालसा पंथ आया। इनके महापुरुषों ने सोच समझकर इस पंथ को बनाया था। लेकिन अब उसका दुरुपयोग हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कलकत्ता में एक मौलवी ने अपनी ही 16 साल की बेटी से निकाह कर लिया। पूछने पर उसने कहा कि उसे सपना आया था और उसने शादी कर ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उस पर विपक्षी नेताओं की चुप्पी साधने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसीलिए तो कह रहा हूं कि यह लोग दैत्यों के वंशज हैं और ममता बनर्जी उसकी सरदारनी हैं। 

विज्ञापन

शेख हसीना को भारत में हमारे प्रधानमंत्री ने शरण दी है। लेकिन, आज उनके देश में लोग जहां वह किसी ताई, किसी की दादी, किसी की मां हैं क्या कोई उसके अत: वस्त्रों का प्रदर्शन इस तरह से करता है। जिसे तरह से बांग्लादेश में किया जा रहा है। 

उप-चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमसे नाराज थे। जनता ने हमें सबक सिखाया हमारी कमियों को उठाया। हमने उन कमियों को दूर किया है। उप-चुनाव में सभी 10 की 10 सीटें जीतेंगे। राहुल गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जो राहुल गांधी नाम का व्यक्ति है यह पांचवीं कौम का व्यक्ति है जो देश को स्थिर करने में लगा हुआ है। मां-बेटे जमानत पर हैं। कांग्रेस ने देश का सत्यानाश किया है। इन लोगों ने देश में औरंगजेब और महमूद गजनबी रोड तो बनाया लेकिन महाराणा प्रताप को भूल गए। यह देश के गद्दार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed