{"_id":"5fb5573a8ebc3edc1f664bfa","slug":"bjp-leader-killed-for-opposing-illegal-occupation-accused-arrested-azamgarh-news-vns558843943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे का विरोध करने पर हुई थी भाजपा नेता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे का विरोध करने पर हुई थी भाजपा नेता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी भाजपा नेता अर्जुन यादव हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मित्तपुर बाजार में एक व्यक्ति के मकान पर हुए अवैध कब्जे का विरोध करने पर भाजपा नेता की पवई थाने के हिस्ट्रीशीटर ने हत्या की थी। विवेचना के दौरान प्रकरण व अपराधी का नाम प्रकाश में आया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुुलिस ने आरोपी को उसके अवैध कब्जा किए गए मकान से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आठ अक्टूबर की रात पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी भाजपा नेता 40 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र बुधई यादव अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। आनन-फानन में भाजपा नेता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाबत मृतक के भाई ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया था। एसओ अयोध्या तिवार ने बताया कि विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मित्तूपुर स्थित एक मकान पर अवैध कब्जा हुआ है। अवैध कब्जा बृजेश मिश्रा पुत्र चिंतामणि निवासी रामपुर खालिस थाना पवई ने किया है। इस अवैध कब्जे का भाजपा नेता अर्जुन यादव विरोध कर रहे थे और गृहस्वामी की तरफ से पैरवी भी कर रहे थे। जिसके चलते ही बृजेश मिश्रा ने अर्जुन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। विवेचना में नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पवई थाना पुलिस ने बृजेश मिश्रा को मित्तूपुर स्थित उस मकान से गिरफ्तार कर लिया। जिसे वह कब्जा किया हुआ था और मृत भाजपा नेता जिसका विरोध कर रहे थे। उसका संबंधित धाराओं में पुलिस ने चालान कर दिया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा नेता अर्जुन यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बृजेश मिश्रा शातिर अपराधी और पवई थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पवई थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।