आजमगढ़ः भाजपा लालगंज इकाई ने की भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग, जानिए क्यों खिंची हैं सियासी तलवारें
आजमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के आगमन के दौरान भाजपा नेता ही बवाली मोड़ पर आपस में भिड़ गए थे। यह मामला शांत होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री के आगमन के दौरान अनुशासन टूटने के बाद अब भाजपा के अंदरखाने में घमासान है। मामले को लेकर जिले में इन दिनों तलवारें खिंची हुई हैं। भाजपा लालगंज इकाई और भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बीच का यह मामला शांत होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है।
बता दें कि आजमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के आगमन के दौरान भाजपा नेता ही बवाली मोड़ पर आपस में भिड़ गए थे। अब भाजपा लालगंज इकाई ने क्षेत्रीय अध्यक्ष से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर सामूहिक इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
हाल ही में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा का आजमगढ़ आगमन हुआ था। इस दौरान बवाली मोड़ पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय और भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया। लेकिन अब यह मामला काफी आगे बढ़ गया है।
भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने इस मामले की शिकायत क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र से की है। उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न करने की दशा में लालगंज इकाई का सामूहिक इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि जो अनुशासनहीनता हमारे साथ हुई है। उसके लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी शिकायत हमने क्षेत्रीय अध्यक्ष से की है।