फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP government has nothing to do with development, fight Hindu Muslim and do politics their purpose said Abu Azmi

भाजपा की सरकारों का विकास से कोई लेना-देना नहीं, हिंदू-मुस्लिम लड़ाओ और राजनीति करो इनका मकसद: अबू आजमी

Tue, 23 Nov 2021 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Nov 2021 06:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार संविधान, हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए खतरा बन चुकी है। बसपा, कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुसलमानों को छलने का काम करती रही है।

विज्ञापन
BJP government has nothing to do with development, fight Hindu Muslim and do politics their purpose said Abu Azmi
अबू आजमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है। उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है, केवल देश को बर्बाद करने में लगे हैं। हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाकर राजनीति करना ही इनका मकसद है। यह बात मंगलवार को महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने आजमगढ़ में मंजीरपट्टी स्थित अपने आवास पर मीडिया से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालेधन का खात्मा और किसानों की आय दुगनी करने के सरकार के दावे झूठ का पुलिंदा साबित हुए हैं। आज सत्ता संभालने वाले लोग आजादी के समय चाहते थे कि भारत एक धर्म का देश बन जाए लेकिन मौलाना अबुल कलाम आजाद, रफी अहमद किदवई, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे नेताओं ने इनकी बात ठुकराकर धर्म निरपेक्ष मुल्क बनाया।
विज्ञापन


आज धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में उलेमाओं को पकड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार संविधान, हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए खतरा बन चुकी है। बसपा, कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुसलमानों को छलने का काम करती रही है। लिहाजा मुसलमानों बगैर किसी के बहकावे में आए समाजवादी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर मोअज्जम मामा, एहसान खान, लईक अहमद, फैज खान, मुन्नू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed