फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP government committed to providing rights to women: Vedprakash

महिलाओं को हक दिलाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध: वेदप्रकाश

Tue, 14 Apr 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP government committed to providing rights to women: Vedprakash
आजमगढ़। संसद में पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पहले की अपेक्षा वर्तमान स्वरूप बहुत बदला है। यह अधिनियम आधी आबादी को उनका हक दिलाने का महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

वह सोमवार को शहर के एक होटल में भाजपा की तरफ से आयोजित प्रेसवार्ता में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारियों ने हर क्षेत्र में दिखाया है कि उनमें कर्तव्य परायणता है। समर्पण, ज्ञान और शक्ति है। नरेंद्र मोदी सरकार उनका अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आज अधिनियम के जरिए प्रयास भी हो रहा है। आज नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। भाजपा सरकार भी इसको बल दे रही है। पूर्व सांसद संगीता आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। अधिनियम पर अब संसद में चर्चा होगी। इससे नारी को नया पंख मिलेगा। 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से सदनों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तबसे मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान में कई कदम उठाए। जनधन योजना के तहत देश में 32 करोड़ महिलाओं के खाते खुलवाए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना चलाया। महिलाओं के नाम से आवास और शौचालय देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विभा बरनवाल, मिथिलेश पांडेय, उषा आर्य आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed