फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Birthday celebrated of MP Akhilesh Yadav by donating blood

रक्तदान कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई

Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Birthday celebrated of MP Akhilesh Yadav by donating blood
सठियांव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जंमदिन मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना पीड़ितों और सेना के जवानों के नाम पर रक्तदान भी किया। सभी विधानसभा क्षत्रों में स्थित पार्टी कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

आजमगढ़ सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के 47वें जन्मदिन पर सपा की ओर से ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्य जिला पंचायत शिवसागर यादव, वीरेंद्र यादव, हरिकेश यादव, हंसराज चौहान, रिंकू राजभर, सपना निषाद, शोहराब, धीरज यादव, वेदप्रकाश यादव, शंकर यादव, तेजप्रताप, अजय, राहुल कुमार, चंद्रशेखर यादव सहित कुल 43 लोगों ने रक्तदान किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि युवा वर्ग अखिलेश यादव के व्यक्तित्व, कृतित्व, सादगी, ईमानदारी और सहजता का दिवाना है। उनके प्रति आम लोगों का लगाव है। देश में युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बन गए हैं। प्रदेश की जनता महसूस कर रही है कि इस प्रदेश को विकास, तरक्की, अमनचैन, समरसता अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही संभव है। हम धन्यवाद देंगे केशवप्रसाद मौर्य पीडब्लूडी मंत्री का कि उन्होंने अखिलेश यादव के द्वारा बनाए गय सिधारी ओवरब्रिज व हरवंशपुर पुराना पुल का लोकार्पण उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर किया। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा मुबारकपुर की एक बैठक बुधवार को सठियांव में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र के लोग आज समाजवादी सरकार को याद कर रहे हैं।इस महामारी के संकट में यदि समाजवादी सरकार होती तो लोगों को दवा, राशन और जरूरी सामानों के लिए भटकना नहीं होता। नहीं प्रवासी मजदूरों को घर वापसी करते समय जान गवानी पड़ती। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार गोपालपुर विधानसभा के मंदुरी कार्यालय में विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया और उनके लंबी उम्र की कामना की गई। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। बेचई सरोज ने कहा कि कई महीनों से महामारी के आतंक से चारो तरफ दहशत का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री के आवाहन पत्र को घर घर पहुंचाना है । जिसमें भाजपा सरकार में हो रहे भष्टाचार, बढ़ रहे अपराध आदि विफलताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार अतरौलिया पार्टी कार्यालय में विधायक डा. संग्राम यादव और पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केके काटकर मनाया गया। इस दौरान विधायक डा. संग्राम यादव तथा पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव द्वारा पौधरोपण भी किया गया। विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उनके कार्यकाल में आगरा एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, जनता से जुड़ी 108 की सेवा, 100 नंबर की सेवा आदि का कार्य किया गया। विशेषकर आजमगढ़ जनपद के लिए उनका विशेष योगदान रहा है। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं वह सब समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए हैं। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के मैना देवी पीजी कॉलेज रोहुवार बैदौली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। छोटे.छोटे सैकड़ों बच्चों के साथ कैंपस में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

निजामाबाद में यादव सेना और बाबू केदारनाथ जन सेवा संस्थान के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन और स्व.रामनरेश यादव की जयंती मनाई। स्वामी किशन दास, अमरजीत यादव,रामप्रवेश यादव, यादव रमेश यादव, आनंद यादव आदि थे।

ब्लड बैंक में अखिलेश यादव के जंमदिन के अवसर पर रक्तदान करते सपा के कार्यकर्ता

ब्लड बैंक में अखिलेश यादव के जंमदिन के अवसर पर रक्तदान करते सपा के कार्यकर्ता- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed