फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bilariaganj-Ronapar road to improve by 77 lakhs

77 लाख से सुधरेगी बिलरियागंज-रौनापार मार्ग की सूरत

Tue, 21 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bilariaganj-Ronapar road to improve by 77 lakhs
आजमगढ़। खस्ताहाल बिलरियागंज-रौनापार मार्ग से लोगों के जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद है। मार्ग को पीएमजेएसवाई योजना से इसे पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड को सौंप दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इस मार्ग की मरम्मत और अनुरंक्षण के लिए लगभग 77 लाख का प्रस्ताव भी पास करा लिया गया है। बरसात के बाद इस पर काम शुरू कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के बिलरियागंज बाजार से रौनापार जाने वाले लगभग 7.750 किमी लंबे मार्ग की हालत इतनी खस्ता है कि सड़कों में कितने गड्ढ़े हैं उनको गिनना भी मुश्किल है। इन गड्ढ़ों के कारण इस मार्ग पर चलना जान हथेली पर लेकर चलने के समान है। जनपद मुख्यालय से बिलरियागंज होते हुए इस मार्ग का प्रयोग देवारा क्षेत्र तक जाने के लिए किया जाता है। आजमगढ़ से बिलरियागंज तक तो मार्ग का चौड़ीकरण किया जा चुका है। इसके बाद रौनापार तक लगभग 7.750 किमी लंबा मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बना था। इस कारण से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो पा रही थी।न बरसात ने इन मार्गों की हालत को और खस्ता कर दिया है। मार्ग को देखने के बाद यह पता ही नहीं चलता कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढ़े में सड़क। बरसात होने के बाद यह सड़क जानलेवा बन जाती हैं। गड्ढ़ों में पानी भरने के लिए उसकी गहराई आदि का अंदाजा नहीं लग पाता था, जिसके अक्सर साइकिल और बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन की ओर से मार्ग का श्रेणी परिवर्तन तक इसे पीडब्ल्यूडी को सौंपा दिया था। गोपालपुर से सपा के विधायक नफीस अहमद की ओर से भी मार्ग के मरम्मत के लिए प्रयास किया जा रहा था। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से मार्ग की मरम्मत के लिए 76.92 लाख का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था इसे मंजूर कर लिया गया है। इसस मार्ग का मरम्मत जल्द शुरू होनी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से मार्ग को अब पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को सौंपा गया है। विभाग को 7.750 किमी लंबे मार्ग की मरम्मत के लिए तकनीकि स्वीकृति मिल गई है। बरसात के बाद इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

आरके सोनवानी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
मार्ग के मरम्मत के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कई बार कहा गया था। मार्ग मरम्मत से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
नफीस अहमद, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed