{"_id":"610d746b8ebc3ef59911515e","slug":"bike-riding-miscreants-shot-the-shopkeeper-azamgarh-news-vns6046496139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पैड़वा गांव निवासी एक दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। दुकानदार के पैर में गोली लगी है और उसे तत्काल सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
चेवार पैड़वा गांव निवासी विमल यादव पुत्र राजकुमार स्थानीय बाजार में बांस-बल्ली की दुकान खोल रखा है। शुक्रवार की शाम दो बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और विमल से शटरिंग के बारे में पूछा। विमल ने बताया कि वह शटरिंग का सामान नहीं रखता है। इसके बाद बदमाश आगे चले गए और फिर कूछ देर में वापस लौटे और शटरिंग वाले का नंबर मांगने लगे। जिस पर विमल रजिस्टर से किसी का नंबर देखने लगा। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकाल कर विमल के पैर में गोली मार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी लालगंज लेजाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बदमाशों ने दुकानदार के पैर में गोली मारी है। घायल को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती करा दिया गया है। वहीं बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
मनोज रघुवंशी, सीओ, लालगंज