फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riders miscreants shot kicked secretary

बाइक सवार बदमाशों ने मारी सेक्रेटरी को गोली

Sat, 05 Sep 2015 01:02 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Sat, 05 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) को गोली मार दी । पेट में गोली लगने से वे बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ गांव निवासी सिकंदर जुल्करनैन (42) पुत्र अब्दुल जब्बार लालगंज ब्लाक पर ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) के पद पर तैनात हैं। उनके पास कटौली बुजुर्ग, कोटा बुजुर्ग, बेरवा विश्वभंरपुर, उतरौली सहित सात गांव का चार्ज है। सिकंदर शुक्रवार की शाम को काम निपटाकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित शेखूपुर गांव के समीप स्थित एक ढाबे के पास पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने पहले सिकंदर को रोका फिर उन्हें गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों की पहली गोली मिस कर गई। दूसरी गोली उनके पेट में जा लगी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। ढाबे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद सिकंदर को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डा. मनोज ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ लालगंज, कोतवाल देवगांव मौके पर पहुंच गए और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी लालगंज ब्लाक के कर्मचारियों को हुई तो वे लोग सहम गए और एक दूसरे से घटना की टोह लेने लगे। सीओ लालगंज सुकरमपाल तोमर ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस कारण का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed