फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider trampled by truck, died on the spot

बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Mon, 25 Oct 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider trampled by truck, died on the spot
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद-पकवाइनार मोड़ पर सोमवार की सुबह बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरैया ब्लाक में सचिव के पद पर तैनात था। ड्यूटी पर जाते समय हादसा हुआ। सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी संदीप कुमार (38) शहर के जीडी ग्लोबल स्कूल के पास शंभुपुर में मकान बना कर परिवार के साथ रहते थे। वह हरैया ब्लाक में सचिव पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले। अभी वह अंजानशहीद-पकवाइनार मोड़ पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। बाइक सड़क पर एक तरफ छिटक गई और संदीप ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उसे रौंदते हुए निकल भागा। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed