फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider's chased seat belt invoice

बाइक सवार की काटी सीट बेल्ट का चालान

Sun, 12 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's chased seat belt invoice
कप्तानगंज। फर्जी केस दर्ज करने में माहिर कंधरापुर थाने की पुलिस का शनिवार को फर्जी चालान काटने का मामला उजागर हुआ। यहां के एक बाइक सवार को सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काट कर रसीद थमा दी। पुलिस के इस कार्रवाई से चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

पीड़ित रामजन्म मौर्य पुत्र स्व. रामफेर तहबरपुर थाने के जिगना करमनपुर गांव के निवासी हैं। वह कप्तानगंज सब्जी मंडी में दुकान किए हैं। यहां से थोक की सब्जी की सप्लाई भी करते हैं। रामजन्म मौर्य नौ जनवरी को तगादा करने के लिए अपनी बाइक से कंधरापुर बाजार गए थे। वापस लौटते समय कंधरापुर थाने के पास पुलिस वाहन चेक कर रही थी। पुलिस रामजन्म की बाइक रुकवाया। रामजन्म के बाइक का पेपर लेकर जब्त कर लिया और चालान काटते हुए रसीद थमा दी। साथ ही पुलिस ने कहा कि कागज सीओ दफ्तर में जुर्माना भरकर ले लेना। रामजन्म मौर्य जब अपना पेपर लेकर दूसरे दिन सीओ दफ्तर पहुंचा तो वहां पता चला कि बाइक सवार को जुर्माना सीट बेल्ट न होने का काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed