फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bike rider drunked, injured three

नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल

Fri, 04 Oct 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
bike rider drunked, injured three
नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन

घायलों में दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
अहरौला थाने का फरार आरोपी है बाइक सवार युवक
अमर उजाला ब्यूरो
अहरौला। नशे में धुत युवक गुरुवार की रात अहरौला थाने के बसही बाजार में तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया। वहां अहरौला थाने की पुलिस पहुंच गई। भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने बाइक सवार सहित दो घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया। डाक्टर ने बाइक चालक और घायल एक अधेड़ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाइक चलाने वाला अहरौला थाने का फरार आरोपी है। घायलों में गौरव (7) पुत्र वीरबल अहरौला थाने के बसहीं बाजार निवासी, मंतलाल (55) अहरौला थाने के बेराव गांव निवासी जबकि तीसरे घायल का नाम नहीं पता चल सका। एसओ अहरौला मदन पटेल के मुताबिक अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव निवासी दयाशंकर यादव (28) पुत्र रामधनी गुरुवार की देर शाम को शराब के नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था। बसही बाजार में एक व्यक्ति के साइकल में टक्कर मार दी। लोगों ने शोर मचाया तो भागने के चक्कर में उसने सड़क किनारे खड़े गौरव को टक्कर मार दिया। बसही बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर बेराव गांव स्थित दुर्गा पंडाल के पास मंतराम को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी दौरान वह वहीं गिर गया। लोग उसे पकड़कर पीटने लगे। तभी पीछे से आ रहे अहरौला थाने के दरोगा पहुंच गए। भीड़ के चंगुल से दयाशंकर को बचा लिया। पुलिस घायल मंतलाल, दयाशंकर और गौरव को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराई। इस दौरान डाक्टर ने मंतलाल और दयाशंकर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि दयाशंकर यादव अहरौला थाने में दर्ज मुकदमे का फरार आरोपी है। एसओ ने बताया कि दयाशंकर शराब के नशे में बाइक चला रहा था। उसके ठीक होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed