फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bike rider dies after colliding with electric pole and middle aged man dies due to electrocution

Azamgarh: बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, करंट की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान

Sat, 17 Jun 2023 04:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 04:55 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में शनिवार को दो अलग- अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अहरौला थाना अंतर्गत भोगईचा गांव की है जबकि दूसरी अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव की। 

विज्ञापन
bike rider dies after colliding with electric pole and middle aged man dies due to electrocution
बिजली के खंभे से टकराई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में शनिवार को दो अलग- अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अहरौला थाना अंतर्गत भोगईचा गांव की है जबकि दूसरी अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव की। असिलाई भूवापुर गांव निवासी राकेश गिरी (20) शनिवार को बाइक से खजुरी बाजार से चांदनी चौक की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


भोगईचा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल भी चार टुकड़ों में टूट गया। सूचना पर पहुंची अहरौला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश दो भाइयों में छोटा था। उसके परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में वृद्धा की मौत, 20 अन्य बुरी तरह घायल, मौके पर मची चीखपुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत पर काम करते वक्त करंट की चपेट में आया अधेड़
अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव निवासी दयाराम निषाद (58) मजदूरी का काम करता था। शनिवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति दयाराम को अपने खेत पर काम करने के लिए लेकर गए। वहां पहले से बिजली का तार खुला हुआ पड़ा था। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।

काम करने के दौरान दयाराम तार के संपर्क में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो खेत मालिक राणा प्रताप सिंह पर जबरन घर से मृतक को काम के लिए ले जाने का आरोप लगाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दयाराम के पुत्र अखिलेश ने राणा प्रताप सिंह के खिलाफ तहरीर दी।

इसमें उसने आरोप लगाया कि राणा प्रताप अपना टयूबवेल चलाने के लिए नंगा तार खेत से ले गए थे। उसी तार की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। दयाराम पांच बेटी और दो बेटों के पिता थे। परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed