फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road Accident in Azamgarh old woman died in fierce bus truck collision 20 others badly injured

Azamgarh: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में वृद्धा की मौत, 20 अन्य बुरी तरह घायल, मौके पर मची चीखपुकार

Sat, 17 Jun 2023 02:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 02:37 PM IST
सार

आजमगढ़ से सवारी लेकर प्राइवेट बस रौनापार की तरफ जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के श्रीनगर सियरहा अंडरपास के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार वृद्धा की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident in Azamgarh old woman died in fierce bus truck collision 20 others badly injured
आजमगढ़ में बस-ट्रक की भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के श्रीनगर सियरहा अंडरपास के पास शुक्रवार दोपहर प्राइवेट बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार एक वृद्धा की जहां मौके पर ही मौत हो गई। 20 से अधिक यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। वाहनों की टक्कर से मौके पर चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया और स्थानीय लोगों के साथ मिल कर राहत व बचाव कार्य में जुट गया। घायलों को एंबुलेंस से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। आजमगढ़ से सवारी लेकर प्राइवेट बस श्रीनगर सियरहा होते हुए रौनापार की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन

किसी का हाथ-पैर टूटा तो किसी का सिर फूटा

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के श्रीनगर सियरहा मंदिर के बाद बने अंडरपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से लगे झटके के कारण बस सवार लोग अपनी सीटों से उछलकर इधर-उधर गिरे। हादसे में बस वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 72 घंटे में 74 की मौत, प्रचंड गर्मी और लू के बीच मचा कोहराम

किसी का हाथ-पैर टूटा तो किसी का सिर फूट गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित करते हुए राहत व बचाव कार्य में जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस व प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया।

घायलों को दुर्घटनाग्रस्त जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मौके पर घायलों की सिफ चीख-पुकार ही सुनाई दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed