फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies after being hit by trailer

ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 31 May 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by trailer
गंभीरपुर पुलिस चौक के पास सोमवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से घायल केशवपुर-धर्मापुर गांव निवासी 28 वर्षीय बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर-धर्मापुर गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदीप पाल पुत्र जद्दू पाल रविवार को अपनी बहन के घर नीबी शाहगढ़ आया हुआ था। वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। गंभीरपुर पुलिस चौके के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हेलमेंट नहीं पहनने के चलते सिर में गंभीरचोट आई और वह लहुलुहान होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने घायल को तत्काल प्राइवेट वाहन में लाद कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख और हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी पांच बहनें है। बीते 24 अप्रैल 2021 को ही उसकी शादी बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली नीतू पाल से हुई थी। घटना के समय प्रदीप पाल बहन के घर से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed