फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies after being crushed by magic

मैजिक से कुचल कर बाइक सवार की मौत

Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by magic
आजमगढ़। सिधारी थाने के बैठौली बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात एक बाइक सवार ठेले में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रही मैजिक उसे रौंदते हुए निकल गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पगरा गांव निवासी अरविंद कुमार (26) बृहस्पतिवार को किसी काम से गया हुआ था। देर शाम सात बजे वह बैठौली तिराहे की तरफ से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान बैैठौली तिराहे से कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित हो गई और एक ठेले से टकरा कर पलट गई। इसी दौरान पीछे आ रही मैजिक उसे रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में अरविंद गंभीररुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ पर हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ की बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। ईश्वरपुर कोटिला गांव निवासी राममिलन यादव (50) आठ जनवरी को साइकिल से कहीं जा रहे थे। सोनवारा मोड़ पर पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में राम मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed