फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike hit by trailer Sister unconscious when brother died in front of her eyes chaos created on road

ट्रेलर की चपेट में आई बाइक: बेसुध हो गई बहन जब आंखों के सामने भाई ने तोड़ा दम, सड़क पर मचा कोहराम

Sat, 09 Sep 2023 01:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के बेरमा गांव के पास शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी युवक की बहन बाल-बाल बच गई। 

विज्ञापन
Bike hit by trailer Sister unconscious when brother died in front of her eyes chaos created on road
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक से बाजार जा रहे भाई-बहन तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। बाइक से छिटक कर बहन दूर जा गिरी। भाई ट्रेलर के पहियों के बीच फंस गया। कुचलने से उसकी मौत हो गई। आंखों के सामने भाई ने दम तोड़ा तो बहन बेसुध हो गई। ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के बेरमा गांव के पास शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावापुर गांव निवासी मोहम्मद (21) शनिवार सुबह अपनी बहन तबस्सुम को बाइक पर बैठा कर किसी काम से मुबारकपुर बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


जीयनपुर-मुबारकपुर मार्ग पर बेरमा गांव के पास बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बहन छिटक जाने से बाल-बाल बच गई। जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के दो भाई व तीन बहन बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed