फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collides with culvert, young man dies

बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 17 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with culvert, young man dies
तहबरपुर। करियाबर गांव के पास बुधवार की देर रात अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवकों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मृत युवक चंदन जायसवार (23) पुत्र स्व. मिठाई राम तहबरपुर थाने के धनियाकुड़ी गांव का निवासी था। घायल प्रदीप राम (25) अच्छेलाल कप्तानगंज थाने के जेहरा पिपरी गांव का निवासी है। बुधवार को धनियाकुड़ी गांव निवासी मजनू के पिता की तेरही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे यह दोनों बाइक लेकर मंझारी बाजार से कोई सामान लेने गए थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। जैसे ही इनकी बाइक करियाबर गांव के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चंदन की मौत हो गई जबकि प्रदीप का इलाज चल रहा है। चंदन दो भाईयों और छह बहनों में बड़ा था और परिवार का इकलौता कमाऊ पूत था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed