फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collided with standing truck, former village head killed

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पूर्व प्रधान की मौत

Wed, 05 Aug 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with standing truck, former village head killed
सरायमीर। थाना क्षेत्र के दरीखा शेख अहमदपुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को रात 10 बजे मार्ग दुर्घटना में पवई -लार्डपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान गुलशन प्रजापति (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान गुलशन कुमार किसी काम से संजरपुर बाजार जा रहे थे। जैसे ही दरीखा शेख अहमदपुर पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इसमें पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन उन्हें इलाज के लिए फूलपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। शहर के एक निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्री खुशी पंतजलि स्कूल में पढ़ती है। पत्नी का देहांत दो वर्ष पूर्व हो गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed