फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bihar governor Fagu Chauhan honored Suraj

बिहार के राज्यपाल ने सूरज को किया सम्मानित

Tue, 29 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bihar governor Fagu Chauhan honored Suraj
विश्व बीच पेंचक सिलाट चैंपियनशिप थाईलैंड से कांस्य पदक विजेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को सम्मान? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने विश्व बीच पेंचक सिलाट चैंपियनशिप थाईलैंड से कांस्य पदक जीतकर लौटे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को सम्मानित किया। उन्होंने सूरज को देश के लिए और मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सूरज ने पूरे देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। युवा खिलाड़ी इनसे सीख लेकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने 30 सितंबर से चार अक्तूबर तक थाईलैंड में आयोजित विश्व बीच पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में 85.90 किलो भार वर्ग में लाओस व किर्गिस्तान को हराकर व सिंगापुर के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक जीता था। इस अवसर पर कुमार चौहान, रामविलास चौहान, विद्याधर श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव एडवोकेट, केशव सिंह सौरभ, अमन श्रीवास्तव, लकी सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed