फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bicycle rider dies after being hit by bike

बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Thu, 15 Jul 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies after being hit by bike
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव में स्थित बेसो नदी पुल के पास बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायमोहन गांव निवासी 65 वर्षीय राजदेव पुत्र स्व. शिव लोचन का खेत बेसो नदी के दूसरी तरफ है। बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे वह साइकिल से अपने खेत को देखने जा रहा था। अभी वह बेसो नदी पुल के पास ही पहुंचा था कि बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में राजदेव गंभीररूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजदेव को तत्काल पीएचसी ठेकमा भेजा जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस शव लेकर ठेकमा चौकी पर पहुंच गई, जहां काफी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। इस दौरान पूर्व विधायक बेचई सरोज भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed