फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bhupinder Singh Sadar declared BSP

भूपेंद्र सिंह सदर से बसपा प्रत्याशी घोषित

Sun, 07 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 07 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Bhupinder Singh Sadar declared BSP
कार्यकर्ता सम्मेलन
बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में संपन्न हुआ। सम्मेलन में भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की और उन्हें बसपा का सदर प्रत्याशी घोषित किया गया। 
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि हमारे अनुशासित कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश में जो अराजकता का माहौल बना है वह बसपा की सरकार बनते ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


हमारा नारा सर्वजन सुखाय का है किसी जाति, वर्ग और धर्म का नहीं। मुख्य अतिथि मुख्य जोन कोआर्डिनेटर शमशुद्दीन राईन ने कहा कि पूरे उप्र में जनता सपा सरकार को हटाने के लिए मुहिम चला रही है। प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था और विकास के लिए बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता में चर्चा चल रही है। विशिष्ट अतिथि डा. मदन राम ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता इस स्तर पर फैली है कि सभी आपराधिक घटनाओं की गिनती करने कई दिन लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तो स्थिति यह बन गई है कि सपा मुखिया खुद सपा नेताओं से यह कह रहे हैं कि वह सुधर जाएं और गरीबों की जमीन पर कब्जा करना बंद कर दें। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि उप्र में अब तो बसपा की सरकार बननी तय है। इस मौके पर हरिश्चंद्र गौतम, अखंड प्रताप सिंह, विद्या चौधरी, कमला प्रसाद यादव, चंद्रदेव राम यादव करैली, विजय कुमार, अबुलैस, कृष्ण मुरारी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed