फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bhole's wedding will come today, the platoon of ghosts ready

आज निकलेगी भोले की बरात, भूतों की पलटन तैयार

Thu, 20 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bhole's wedding will come today, the platoon of ghosts ready
शहर के पांडेय बाजार स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्री की तैयारी में साफ-सफाई करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शिवरात्रि का लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों के रंग रोगन और सजावट का काम पूरा हो चुका है। शुक्रवार को शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में बाबा को रिझाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। महराजगंज स्थित भैरव बाबा धाम व नगर के भंवरनाथ मंदिर में भोले नाथ को जल चढ़ान के लिए भोर से ही लोगों की भीड़ जमा हो जायेगी। दिन भर दर्शन पूजन के बाद शाम में शिव की बरात निकलेगी।
विज्ञापन

शिवरात्रि को लेकर नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित भवरनाथ मंदिर को पूजा समिति द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य गेट पर फूलों की लड़ियां लगाई गई है तो वहीं मंदिर के रंगरोगन के साथ ही धुलाई व साफ-सफाई का कार्य गुरुवार की शाम तक पूर्ण कर लिया गया। मंदिर के अंदर व बाहर प्रसाद व फलफूल की दुकान भी सजने लगी थी। वहीं मंदिर पर होने वाले भीड़ को देखते हुए कुछ लोगों ने जगह-जगह साइकिल स्टैंड भी स्थापित किया हुआ था। दिन भर दर्शन पूजन के बाद शाम में नगर में गौरीशंकर घाट और पुराना पुल से शिव बारात निकाली जायेगी। जो पूरे शहर का चक्रमण करते हुए बाबा भवरनाथ के दरबार पहुंचेगी। जहां रात्रि में शिव विवाह का आयोजन होगा। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी शिवरात्रि की तैयारी गुरुवर की शाम तक पूरी कर ली गई थी। बाबा भैरो स्थान पर शिवरात्रि के अवसर पर भोर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।इसके बाद लोग यहां लगे मेले में खरीदारी भी करते है। मेले को लेकर दुकानदार गुरुवार की शाम तक अपनी जगह आरक्षित कर सजा चुके थे। शिवरात्रि को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है। हर मंदिरों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

भंवरनाथ पर रहेगा रूट डायवर्ट
आजमगढ़। शिवरात्रि के अवसर पर नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर पर भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने इस रास्ते पर रूट डायवर्जन किया है। आजमगढ़ से फैजाबाद और गोरखपुर जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। फैजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को भंवरनाथ चौराहे से हाफिजपुर, बैठौली, सिधारी होते हुए रोडवेज भेजा जायेगा। इसी तरह गोरखपुर से आने वाले वाहन हाफिजपुर चौराहे से बैठौली, सिधारी होते हुए रोडवेज पहुंचेंगे। वहीं रोडवेज से फैजाबाद और गोरखपुर जाने वाले वाहन को बैठौली, हाफिजपुर होते हुए गंतव्य की ओर रवाना किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां पूरी
मेंहनगर/सगड़ी। शिवरात्रि को देखते हुए शिव मंदिरों को शहर से लेकर गांव तक सजाने संवारने का कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान कई जगहों पर मेले का आयोजन भी होता है जिसे देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। हर जगह पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है।

मेंहनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कई दर्जन सफाई कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत अनिल कुमार के नेतृत्व में गौरा गांव स्थित मंडलेश्वर मंदिर और शिवसरोवर की सफाई की। पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार शिवसरोवर में स्नान करने से जहां चर्म रोगों से छुटकारा मिलता है। वहीं सरोवर के जल को पातालपुरी शिवलिंग पर जल व बेलपत्र चढ़ाने से मन्नतें पूरी होती हैं। यहां दुर.दूराज से श्रद्धालु हजारों की संख्या में आते हैं और जलाभिषेक करके अपनी मुरादें पूरी करने के लिए मन्नतें मांगते हैं। एसडीएम आशा राम यादव और मेंहनगर थाना प्रभारी स्वतंत्र सिंह ने भी मंदिर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रामगढ़ ब्रह्मौली स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर का बड़ा महत्व है। यहां पर शिवरात्रि को मेला लगता है। दूरदराज से भक्त यहां पर जलाभिषेक करने आते हैं। साथ ही अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लंबी.लंबी कतारें लगती हैं और लोगों में मान्यता है कि जो भी मन्नत यहां मागी जाती हैं वह पूर्ण होती हैं ।साथ कई वर्षों से श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाता है जो वर्तमान समय में चल रहा हथै।

शहर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्री की तैयारी रंग रोगन करते कलाकार।

शहर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्री की तैयारी रंग रोगन करते कलाकार।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed