{"_id":"60806b428ebc3e8d915aad48","slug":"bhai-manifest-kripala-dal-dayala-echoed-in-temples-azamgarh-news-vns5861467113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भए प्रकट कृपाला दील दयाला.. मंदिरों में गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भए प्रकट कृपाला दील दयाला.. मंदिरों में गूंजा
विज्ञापन
नगर के गुरूघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामजन्मोत्सव पर भगवान राम की आरती उतारते।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी संजय कुमार पांडेय ने वैदिक रीति से प्रभु श्रीराम और मंदिर में स्थापित अन्य देवी देवताओं का पूजन कर आरती उतारी। उपस्थित लोगों द्वारा भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी... का गायन कर प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाया गया।
इस दौरान श्रीराम जानकी मानस सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि श्रीराम भारती संस्कृति के गौरव है। वे अग्नि, सूर्य और चंद्रमा के उपकारी तत्वों को धारण करके संशयग्रस्त मानव को दायित्व के पथ पर अग्रसर होने और लक्ष्य की सिद्घि के लिए सबके भीतर आत्मज्याति होकर निवास करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आज के संघर्षशील मनुष्य के सम्मुख श्रीराम के आदर्श प्रेरणा के श्रोत हैं। इस मौके पर महंत यदुनाथ पांडेय, रविशंकर पांडेय, रजनीकांत तिवारी, शुभम पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, रामकुुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव रामनवमी प्राचीन श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर को झालर मोतियों से सजाया गया और भगवान श्री राम ,लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई। रामचरित मानस का पाठ किया गया और भजन कीर्तन हुआ। लोगों द्वारा लगाए गए जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर विजय चौरसिया, कृपा महाराज, सोनू गुप्ता, जेपी मद्धेशिया ,अमरजीत प्रजापति, शिवचंद प्रजापति, सतीश गोंड़, डा. सुदर्शन मिश्रा, अरुण कुमार गोड़, विनोद सोनकर, संतोष चौरसिया, हरिहर पाठक आदि उपस्थित थे।