फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beware! If electricity bill is not filled then eunuchs will come home

खबरदार! बिजली बिल नहीं भरा तो घर आएंगे हिजड़े

Tue, 12 Dec 2017 06:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Beware! If electricity bill is not filled then eunuchs will come home
ब‌िल - फोटो : अमर उजाला
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र के 22 बिजली के बड़े बकाएदारों को सगड़ी सीओ के आदेश पर नोटिस जारी करते हुए जीयनपुर कोतवाली को तीन दिनों के अंदर समस्त बकाया जमा करने को कहा है।
विज्ञापन


यदि बकाएदारों द्वारा बकाया बिल को जमा नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बकाए की वसूली के लिए प्रशासन द्वारा आरसी जारी करने, एफआईआर दर्ज करने, पकड़ कर जेल भेजने की कार्रवाई तो अक्सर सुनने को मिलती है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी बकाए की वूसली के लिए प्रशासन हिजड़ों की फौज को मैदान में उतारेगा।
विज्ञापन


जो बकाएदारों के दरवाजे पर जाकर नाच-गाकर उन पर बकाया बिजली बिल जमा करने का दबाव बनाएंगे। बताते चलेें कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के 22 ऐसे बड़े बकाएदार हैं जिनके ऊपर लाखों का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार नोटिस देने के बाद भी इन लोगों द्वारा बकाया बिल को जमा नहीं किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन अब इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में आ चुका है।

इस संबंध में सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने कहा कि यदि बकाएदारों द्वारा नोटिस मिलने के बाद तीन दिन के अंदर बिल जमा नहीं किया गया तो अब हिजड़े इन बकाएदारों के घर जाकर तसले बजाएंगे।

उनके द्वारा बकाएदारों पर बिल जमा करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। कोतवाल मुनीष चौहान ने कहा कि सभी को नोटिस दे दिया गया है, बिल जमा नहीं होने पर जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इनको पुलिस की ओर से जारी हुई है नोटिस:
विपिन दुबे ब्रह्मपुर 5 लाख 2 हजार 818 रुपये, हरी गुप्ता बछऊर खुर्द 4 लाख 96 हजार 333, रामनिवास यादव गांगेपुर मठिया 4लाख 68 हजार 784, इंद्रजीत मिर्जापुर 3 लाख 38 हजार 111, नर्वदेश्वर राय जोकहरा 3 लाख 59 हजार 622,

परमहंस राम नरहन खास 3 लाख 47 हजार 380, अनिल त्रिपाठी जीयनपुर 3 लाख 22 हजार 332, अल्ताफ अहमद जीयनपुर 2 लाख 6 हजार 160, अली अहमद जीयनपुर 1 लाख 76 हजार 931, रामअजोर सिंह बरडीहा 1लाख 22 हजार 380,

सुरजन सिंह चकलालचंद 1 लाख 12 हजार 49 रुपये, श्यामनरायन सिंह खानकाह बहरामपुर 1 लाख 14 हजार 775, छागुर यादव अंजानशहीद 1 लाख 5 हजार 165, राजनरायन राय मालटारी 86 हजार 39 मात्र, अशोक चौरसिया खानकाह बहरामपुर जीयनपुर 79 हजार 95 रुपये,


सुनीता देवी हसनपट्टी जीयनपुर 76 हजार 917 रुपये, मेवाती देवी तुरकौली 75 हजार 424, मुस्लिम टड़वाबद्दोपुर 74 हजार 337, राम सदल चौरसिया खानकाह बहरामपुर जीयनपुर 68 हजार 893, संत विजय यादव जीयनपुर 51 हजार 75, हरी बक्स सिंह नुरूद्दीनपुर अंजानशहीद 42 हजार 483, बच्चा राय मुहम्मदपुर लाटघाट 39 हजार 509 रुपये के बकाएदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed