फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beheaded corpse of youth is from Jaunpur

हाथ, पैर के निशान से हुई सिर कटी लाश की पहचान

Thu, 05 Sep 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Beheaded corpse of youth is from Jaunpur
बलरामपुर। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव की नहर से बुधवार को बोरे में भरकर फेंकी हुई सिर कटी लाश जौनपुर के मनोहर लाल की थी। लाश की शिनाख्त दूसरे दिन गुरुवार को मोर्चरी पहुंचे घर वालों ने हाथ और पैर के निशान के जरिए की। उन सभी ने बताया कि एक मनबढ़ युवक की पिटाई करने के मामले में वह फरार चल रहा था। इसी मामले में एक महिला अपनी बेटी के साथ जौनपुर जेल में निरुद्ध है। युवक 31 अगस्त को हाईकोर्ट से स्टे लेने गया था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

जौनपुर के खेतासराय थाने के बरंगी गांव का मनोहर लाल (40) पुत्र राधेश्याम राम था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का मनोहर शिक्षामित्र था। वह दो बच्चों का पिता था। मनोहर का बड़ा भाई जयप्रकाश गोंडा में डॉक्टर और छोटा भाई अमरनाथ बीफार्मा कर रहा है। उसके पिता राधेश्याम मंडी परिसर के रिटायर कर्मचारी हैं। मनोहर के रिश्तेदार सुभाष चंद्र के मुताबिक मनोहर लाल के एक रिश्तेदार जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी मौत हो चुकी है। रिश्तेदार की पत्नी के साथ उसके ही गांव का रहने वाला शिक्षा मित्र देवेंद्र प्रताप सिंह छेड़खानी करता था। देवेंद्र का भाई उस महिला के साथ दुष्कर्म भी कर चुका है। विधवा महिला के साथ आए दिन होने वाली छेड़खानी से मनोहर लाल ने चार अप्रैल 2019 को देवेंद्र प्रताप सिंह को मारपीटकर घायल कर दिया। इस मामले में देवेंद्र ने मनोहर लाल के अलावा उस महिला और उसकी बेटी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस आरोप में मां-बेटी जौनपुर जेल में निरुद्ध हैं जबकि मनोहर लाल उस मामले में कोर्ट से स्टे लेने के लिए 31 अगस्त की भोर में घर से इलाहाबाद के लिए निकला था। वहां से दोपहर एक बजे घर आने के लिए बस पकड़ा, लेकिन घर नहीं लौटा। परिवार के लोग मनोहर की तलाश में थे। गुरुवार को अखबार में खबर प्रकाशित होने पर लोग देवगांव कोतवाली पहुंचे। वहां से मोर्चरी जाकर हाथ-पैर के निशान से लाश की पहचान की। कोतवाल देवगांव सुनील चंद तिवारी ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद अब गुत्थी सुलझाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed