फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Before the Kharif season, the noose will be tightened on fertilizer hoarding.

Azamgarh News: खरीफ सीजन से पहले खाद जमाखोरी पर कसेगा शिकंजा

Thu, 23 Apr 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Before the Kharif season, the noose will be tightened on fertilizer hoarding.
आजमगढ़। पेट्रोलियम और गैस की किल्लत के बाद अब खाद की उपलब्धता को लेकर बाजार में फैल रही अफवाहों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम संकट की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। कृषि विभाग और प्रशासनिक टीम संयुक्त रूप से खाद बिक्री केंद्रों की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, कई क्षेत्रों में खाद की कमी की अफवाह फैलने से किसान समय से पहले खरीदारी करने लगते हैं। इससे बाजार में दबाव बढ़ता है और कुछ कारोबारी इसका फायदा उठाकर जमाखोरी शुरू कर देते हैं। इसे रोकने के लिए अब खाद दुकानों पर लगी ई-पॉश मशीनों के डाटा की जांच की जाएगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि किस किसान ने कितनी मात्रा में खाद खरीदी और किसी एक व्यक्ति द्वारा जरूरत से अधिक खरीद तो नहीं की गई। प्रशासन की ओर से खाद विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना पंजीकरण और निर्धारित प्रक्रिया के खाद बिक्री नहीं की जाएगी। दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर और बिक्री विवरण भी नियमित रूप से जांचे जाएंगे। कृषि विभाग का कहना है कि खरीफ सीजन में खाद की मांग बढ़ने से पहले पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में खरीफ सीजन में धान के बेहन डालने की किसान तैयारी शुरू कर दिए हैं। विभाग उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण कर रहा है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के मुताबिक उर्वरक सभी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed