{"_id":"1c45982cc9ab014890295c9c33a7582a","slug":"beekabu-magic-defeated-the-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेेकाबू मैजिक ने युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेेकाबू मैजिक ने युवक को रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बूढ़उबाबा मंदिर के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से गड़ौली गांव निवासी विमल कुमार (27) की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग शव रखकर सड़क जाम कर दिया। परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी दिलाने की मांग अड़े। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। एसडीएम लालगंज और सीओ मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी विमल कुमार बिजली वायरिंग का काम करता था। मां-बाप का एकलौता पुत्र विमल शनिवार की सुबह घर से किसी काम से निकला था। साढ़े दस बजे वह बूढ़ऊबाबा मंदिर में पूजा कर बाहर निकला और वाहन के इंतजार में सड़क के किनारे खड़ा हो गया। इस बीच आजमगढ़ की ओर जा रही अनियंत्रित मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। विमल के मौत की सूचना गांव तक पहुंची तो लोग घटनास्थल पर आ पहुंचे।
शव सड़क पर रखकर करीब 11 बजे आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम करने वाले परिवार के एक सदस्य को नौकरी, आर्थिक सहायता और दोषी गाड़ी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसडीएम लालगंज, सीओ लालगंज भारी भरकम फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मान मनव्वल के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद दोपहर ढाई बजे जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। एसडीएम शीतला प्रसाद यादव ने बताया कि नियम के तहत जो भी सरकारी सुविधाएं हैं। उसका सभी का लाभ दिलवाया जाएगा।