फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BEd Entrance Exam: 1547 in the morning shift and 1661 left the exam in the evening

बीएड प्रवेश परीक्षा : सुबह की पाली में 1547 तो शाम में 1661 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
BEd Entrance Exam: 1547 in the morning shift and 1661 left the exam in the evening
आजमगढ़। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले में कुल 52 केंद्रों पर आयोजित हुई। सुबह की पाली में 1547 तो शाम की पाली में 1661 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। जिले में कुल 25800 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। नकली विहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर संबंधित अधिकारी दिन भर परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। बीएड में प्रवेश को लेकर जिले से कुल 25800 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तो दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह की पाली में 1547 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे तो वहीं शाम की पाली में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ कर 1661 हो गई थी। नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर सभी कंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रों की तैनाती की गई थी। वहीं परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर जिले में बनाए गए सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती केंद्रों पर की गई थी। जिसमें महिला सिपाही भी शामिल थी।
विज्ञापन

गणित के प्रश्नों ने खूब छकाया
आजमगढ़। फूलपुर से अग्रसेन कन्या इंटर कालेज केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची नीतू कुमारी ने बताया कि सुबह की पाली में गणित विषय से संबंधित प्रश्न काफी हार्ड थे। वहीं जहानागंज से आयी नीलम ने बताया कि पेपर बहुत ही आसान आया था। करंट अफेयर व गणित विषय के प्रश्नों को लेकर भी परीक्षार्थी काफी उलझे नजर आए। माहुल से आए राजीव कुमार, सरायमीर के मुकेश वर्मा, शाहगढ़ की सबीना बानो आदि का कहना था कि कंरट अफेयर, गणित के साथ ही भूगोल विषय से संबंधित प्रश्नों को हल करने में काफी समय देना पड़ा।
विज्ञापन

जगह-जगह दिखा जाम का झाम
आजमगढ़। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक जगह-जगह जाम का झाम भी देखने को मिला। परीक्षा शुरू होने के घंटो पूर्व ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा का आयोजन करने वाले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों को एक घंटा पूर्व ही केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया था। जिसके चलते सुबह छह बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed