{"_id":"7e76dd9575acfafe4b6eacdc3d5a2cd7","slug":"becoming-the-collapsed-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही ढह गई नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही ढह गई नाली
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका द्वारा नगर के सुंदरीकरण के दौरान किए जा रहे कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर उंगली उठने लगी है। इसका नजारा बुधवार को बेइलसा क्षेत्र में देखने को मिला जहां चार दिन पहले ही बनाई गई नाली धराशायी हो गई।
ब्लाक के सामने स्थित मार्ग पर नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा इंटरलांकिग और नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। चार दिन पूर्व ठेकेदार द्वारा जोड़ी गई नाली की दिवार एक बरसात भी नहीं झेेल सकी
और बुधवार को धराशायी हो गई। मुहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाया है।
कहा कि निर्माण में मानक की अनदेखी हो रही है। नाली निर्माण में लगाई गई ईंटें दोयम दर्जे की हैं।
जबकि इसकी शिकायत पालिका प्रशासन से की गई लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। परिणाम नाली धराशायी होने पर सामने आ गया।
मुहल्ला निवासी गोविंद दुबे ने बताया कि नाली और मार्ग के इंटरलाकिंग का टेंडर अप्रैल माह में ही हो गया था। लेकिन ठेकेदार द्वारा काफी दिनों बाद कार्य शुरू किया गया और
विज्ञापन
गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि नाली के साथ किसी ने छेड़छाड़ की होगी ठेकेदार इसे फिर से बनाएगा।