बिंद्राबाजार। विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के जिले में प्रथम आगमन पर रविवार को बिंद्राबाजार में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।
पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ. प्रेमचंद विश्वकर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार विश्वकर्मा, बृजेश राय, प्रधान संघ अध्यक्ष जियालाल यादव, प्रधान विजई सरोज, अरविंद यादव उर्फ पिंटू, अवधेश चौहान, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद