{"_id":"603938fe8ebc3ee8fa4863dc","slug":"bdo-ado-will-be-grading-with-blocks-azamgarh-news-vns577000421","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों के साथ बीडीओ, एडीओ की होगी ग्रेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों के साथ बीडीओ, एडीओ की होगी ग्रेडिंग
विज्ञापन
आजमगढ़। जिस प्रकार शासन स्तर से योजनाओं के प्रगति की जिलेवार ग्रेडिंग कराई जाती है। उसी प्रकार जिला प्रशासन भी ब्लॉक के साथ अधिकारियों की ग्रेडिंग कर रहा है। हर 15 दिन पर खराब ब्लॉकों में जिला स्तरीय अधिकारी समीक्षा करेंगे और एक गांव की जांच कर अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेंगे। सीडीओ द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में सुधार का समय दिया जाएगा। सुधार न होने की दशा में उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
सरकार की ओर से अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इन योजनाओं के संचालन में ब्लॉक स्तर और गांव स्तर पर लापरवाही बरतने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। जिसे देखते हुए सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा एक नया तरीका अपनाया गया है। जिस प्रकार शासन स्तर से योजनाओं के प्रगति की जिलावार की ग्रेडिंग की जाती है। उसी प्रकार जनपद में उनके द्वारा ब्लॉक स्तर पर योजनाओं के प्रगति की ग्रेडिंग निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। सबसे खराब ग्रेडिंग वाले ब्लाकों पर ध्यान दिया जाएगा।
योजनाओं के प्रगति के जानकारी के लिए सीडीओ द्वारा एक प्रारूप तैयार किया गया है। इस प्रारूप पर संबंधित विभाग की प्रगति अंकित की जाएगी। इस योजना के तहत ब्लाक, बीडीओ, एडीओ पंचायत और बीएमएम आदि की ग्रेडिंग होगी। हर 15 दिन पर ग्रेडिंग का आकलन कर खराब प्रगति वाले तीन ब्लॉकों, तीन बीडीओ, तीन एडीओ पंचायत और तीन बीएमएम आदि को चिन्हित किया जाएगा। फिर उन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में योजनाओं में प्रगति लाने का निर्देश दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो संबंधित को प्रतिकूल प्रविष्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
हर अधिकारी को मिली पांच ब्लॉकों की जिम्मेदारी
आजमगढ़। जनपद में 22 ब्लॉकों और इसके बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए सीडीओ की ओर से इन ब्लॉकों की जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है। इन अधिकारियों को पांच-पांच गांवों की जिम्मेदारी मिली है। परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम और डीपीआरओ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें हर हफ्ते ब्लाकों की समीक्षा के साथ ही एक गांव का निरीक्षण भी करेंगे।
शासन स्तर से जिस प्रकार योजनाओं के प्रगति की ग्रेडिंग जारी की जाती है। उसी प्रकार हमारी ओर से जनपद में योजनाओं के प्रगति की ग्रेडिंग की जा रही है। सबसे खराब ब्लाकों पर फोकस किया जा रहा है। वर्तमान में ठेकमा और मार्टीनगंज की प्रगति खराब मिली थी। तो हमारे द्वारा मार्टीनगंज ब्लाक में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी। इसके जरिए यह प्रयास किया जा रहा है योजनाओं का लागू करने में तेजी लाई जाए।
आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।