फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BDC is also holding district labor

जिले में बीडीसी भी है मनरेगा मजदूर

Tue, 17 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 17 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
BDC is also holding district labor
पता चला है कि गांव की प्रधान मनभावती के पति दीनानाथ, देवर वशिष्ठ सहित उन लोगों के नाम जाब कार्ड जारी हुआ है, जो इसके पात्र नहीं है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कार्ड धारकों में एक ऐसे व्यक्ति का भी नाम शामिल है, जो यूको बैंक खरिहानी में कार्यरत है। ।
मालूम हो कि 12 दिसंबर 2013 को गांव के बालेश्वर सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह ने जनसूचना अधिकार के तहत नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी।

 जिसमें गांव में आवासों की संख्या, मनरेगा कार्य, जाब कार्ड, एपीएल, बीपीएल, लाईट, छात्रवृत्ति, ड्रेस, चहारदीवारी आदि का विवरण शामिल था।

27 दिसंबर 2014 को डाक से मिली सूचना में गांव में हुए विकास कार्यों में अनेक अनियमितता सामने आई। जिसमें यह पाया गया कि एक ही परिवार के दो लोगों को इंदिरा आवास आवंटित कर दिया गया।


जबकि नियम में यह शमिल नहीं है। इसके अलावा लाईट लगाने में अधिक पैसे का बिल लगाया गया है। बीपीएल सूची में संपन्न लोगों के नाम शामिल हैं।

मनरेगा के जरिए अभिलेखों में काम होना दर्शाकर फर्जी भुगतान हुआ है। वहीं, सौ दिन रोजगार के लिए जारी जाब कार्ड की सूची में भी अनियमितता है।

ग्राम प्रधान मनभावती देवी के पति, दीनानाथ के अलावा कोटेदार जितेंद्र, देवरानी चंद्रकला परिवार की ही उर्मिला और सुशील के नाम से भी जाब कार्ड बना है।

इतना ही नहीं बीडीसी नवल किशोर पुत्र रामकिशुन सिंह और गांव कोटेदार जितेंद्र सिंह पुत्र रामाशीष सिंह के साथ ही यूको बैंक खरिहानी के कर्मचारी पंकज खरवार पुत्र गुलाब खरवार के नाम से भी जाबकार्ड है।
विज्ञापन


बालेश्वर ने प्रशासनिक अधिकारियों से गांव में हुए इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed