फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Barber society protests to demand to open saloon three days a week

सड़क पर उतरा नाई समाज, मांगी हफ्ते में तीन दिन सलून खोलने की अनुमति

Tue, 26 May 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Barber society protests to demand to open saloon three days a week
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते नाई समाज के लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा के नेतृत्व में सैलून समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान मांग की गई कि सैलून को सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और शुक्रवार को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अवधेश शर्मा ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर प्रशासन द्वारा नाई की दुकान खोलने पर निर्णय नहीं लिया गया तो नाई समाज शहर से लेकर गांव तक फुटपाथ पर सेविंग बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने नाई समाज की समस्या पर दुख जताया और कहा कि शासन की ओर से मिलने वाले 1000 का अनुदान भी नाई समाज के लोगों को नहीं दिया गया। पुलिस-प्रशासन नाई समाज का उत्पीड़न कर रहा है। लाटघाट पुलिस चौकी द्वारा एक नाई का पैर तोड़ना और 5000 की घूस लेना उत्पीड़न का प्रमाण है। वही कप्तानगंज थाने के नोनावर गांव में भी नाई समाज के एक व्यक्ति से 2000 की घूस लेने की घटना हो चुकी है। यदि समाज का उत्पीड़न नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रविकांत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, तारिक हसन, लालू शर्मा, चंद्रशेखर, रिंकू, रमेश, सोनू, जयहिंद और हौसला आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed