फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bar girls danced in Jagran program in azamgarh SP City in action on viral video

Azamgarh: जागरण कार्यक्रम के नाम पर डांसर्स का अश्लील डांस, वायरल वीडियो पर एक्शन में एसपी सिटी

Fri, 31 Mar 2023 05:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Mar 2023 05:45 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के बेलनाडीह गांव में गुरुवार रात जागरण कार्यक्रम के नाम पर डांसर्स ने अश्लील डांस किया। भोजपुरी गीतों पर जमकर अश्लील ठुमके लगाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Bar girls danced in Jagran program in azamgarh SP City in action on viral video
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में रामनवमी के अवसर पर जहां लोग राम की जयंती मनाने में मशगूल थे। वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव में गुरुवार रात मणिमाता स्थान पर भंडारा व जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण कार्यक्रम में डांसर्स ने जमकर अश्लील ठुमके लगाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी सिटी ने सीओ सिटी को उक्त मामले की जांच सौंपी है। 

विज्ञापन


नवरात्र के आखिरी दिन जहां एक तरफ लोग हवन पूजन में मशगूल थे। वहीं दूसरी ओर प्रभु राम की जयंती पर लोगों ने विविध कार्यक्रमों को आयोजन किया। आजमगढ़ जिले में जगह-जगह भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इसी क्रम में बेलनाडीह गांव स्थित मणिमाता स्थान पर भंडारा और जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात लगभग 10 बजे तक भक्ति गीतों पर डांसर्स ने ठुमके लगाए। इसके बाद फिल्मी और भोजपुरी गीतों पर जमकर अश्लील ठुमके लगे। उक्त कार्यक्रम में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह 24 घंटे के अंदर होगा गिरफ्तार, थाने पहुंचे आकांक्षा दुबे के परिजनों को पुलिस का भरोसा

Bar girls danced in Jagran program in azamgarh SP City in action on viral video
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

अश्लील डांस होता देख कई लोग चले गए। किसी ने उक्त कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने तत्काल सीओ सिटी को उक्त मामले की जांच सौंपी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed