फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey Bhojpuri Singer Samar Singh will arrested within 24 hours varanasi police

Akanksha Dubey: समर सिंह 24 घंटे के अंदर होगा गिरफ्तार, थाने पहुंचे आकांक्षा दुबे के परिजनों को पुलिस का भरोसा

Fri, 31 Mar 2023 05:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Mar 2023 05:04 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आरोपी समर सिंह समेत दो लोग अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे नाराज होकर आकांक्षा की मां मधु दुबे ने शुक्रवार को  सारनाथ थाने पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Akanksha Dubey Bhojpuri Singer Samar Singh will arrested within 24 hours varanasi police
वाराणसी के सारनाथ थाने में आकांक्षा की मां समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह आश्वासन वाराणसी के सारनाथ थाने की पुलिस ने आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजनों को दिया है। दरअसल, आकांक्षा की मौत के मामले में आरोपी समर समेत दो लोगों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज मां मधु दुबे ने शुक्रवार सारनाथ थाने पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


मधु दुबे और जनसत्ता पार्टी के जौनपुर जिलाध्यक्ष राजन त्रिपाठी व उनके समर्थकों ने थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पुलिस की मिलीभगत से अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिस युवक को गिरफ्तार किया था उसे भी छोड़ दिया। आकांक्षा के कमरे में जो युवक 17 मिनट तक था उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


होटल के मैनेजर पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद परिजनों ने मीडिया से बातचीत की। बताया कि पुलिस ने समर सिंह को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। यदि पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है तो फिर सीएम योगी के यहां गुहार लगाएंगे। आकांक्षा की मां ने कहा कि मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा की मां ने टेबल पर तोड़ी चूड़ियां

Akanksha Dubey Bhojpuri Singer Samar Singh will arrested within 24 hours varanasi police
सारनाथ थाने के बाहर धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सारनाथ थाने में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मधु दुबे थानेदार से न्याय की गुहार लगाती रही और फिर रोने लग रही थी। बेटी के वियोग में वह रह-रहकर भावुक हो जा रही थी। उन्होंने थानेदार के टेबल पर दोनों हाथ पटककर अपनी चूड़ियां तोड़ डाली। बार-बार कहती रही कि मुझे हर हाल में न्याय चाहिए। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी ली है और मेरा हंसता खेलता परिवार भी उजाड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: कहां गायब हुआ समर सिंह? आजमगढ़ से मुंबई तक दबिश, सामने आई ये जानकारी
आरोप लगाया कि उसे पुलिस बचा रही है। पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं। लाइव वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा गया है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने ? आज अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद को यहीं खत्म करुंगी। 

इस कारण पुलिस पर बरसी आकांक्षा की मां

आकांक्षा की मां ने सवाल पूछा कि यूपी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं नारा हवा हो गया है। महिला अपराध पर नियंत्रण के दावे कागजी मालूम पड़ने लगे हैं। मैंने समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ शोषण, मारपीट, धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाए और तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया। बाकी धाराएं पुलिस खा गई। बताया कि पिछले साल आकांक्षा ने सारनाथ में जन्मदिन मनाया था। तब भी समर सिंह ने उसे मारापीटा था। इसकी शिकायत आकांक्षा ने सारनाथ चौकी में की थी।

Akanksha Dubey Bhojpuri Singer Samar Singh will arrested within 24 hours varanasi police
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

तब पुलिस ने समझाकर किसी तरह मामले को शांत करा दिया था। हाल ये रहा कि समर और संजय मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित करते रहे। अब बेटी की मौत के बाद पुलिस मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने में लगी है। जनसत्ता पार्टी के जौनपुर जिलाध्यक्ष राजन त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा ही परिवार का भरण पोषण करती थी।

उसकी मौत से परिवार की जीविका का साधन भी समाप्त हो गया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन बड़ा होगा। थाने से बाहर निकले फिल्म डायरेक्टर अमित राय ने कहा कि अब तक हुई पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्टि नहीं है। आज अधिकारियों ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed