{"_id":"59b42fc04f1c1bfb7f8b5720","slug":"banyan-tree-fell-line-broken-and-electricity-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगद का पेड़ गिरा, लाइन टूटी, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगद का पेड़ गिरा, लाइन टूटी, बिजली गुल
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
डीएवी कालेज के पास पेड़ की डाल टूट कर हाई टेंशन तार पर गिरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के रैदोपुर तिराहे पर गांधी प्रतिमा के पास शुक्रवार की देर रात पीपल का पुराना पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिर पड़। इससे एक ओरं सड़क किनारे स्थित दूकान क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं रास्ता भी जाम हो गया। पेड़ की डाल बिजली की लाइन पर गिरने के कारण लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और शहर के कई इलाकों में बिजली ठप हो गई।
शाम पांच बजे तक बिजली व्यवस्था सुधारने और रास्ते को खाली कराने के प्रयास जारी थे। उमस भरी गर्मी में शहरवासी बेहाल रहे। पानी के लिए भी तरसते रहे।
जिला नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली न मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद कटौती में थोड़ी कमी आई जरूर, लेकिन नगरवासियों को शासन की मंशा के अनुरूप बिजली नहीं मिली। इधर बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं।
ऐसे में नगर के रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा के पास शुक्रवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे पीपल का पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इससे सड़क किनारे स्थित दुकान क्षतिग्रस्त हो गई वहीं रास्ता भी जाम हो गया। तार टूटने से नगर के रैदोपुर, कोलघाट आंशिक, मातबरगंज, सिविल लाइन आंशिक, एलवल, आफिसर्स कालोनी, काली चौरा आदि मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मचारी पेड़ को हटाकर तार को जोड़ने और पेड़ को लगाने में जुटे थे, लेकिन शाम पांच बजे तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल सकी थी। वहीं बिजली न रहने से इन मुहल्ले के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही पानी के लिए लोग बाल्टी लेकर मशीनों की ओर दौड़ रहे थे। इनके बच्चे स्कूल जाने वाले थे सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें उठानी पड़ी।
लोग घरों से बाहर निकल गर्मी से निजात पानी की कोशिश करते रहे। एसडीओ रोहित जैन ने बताया कि रैदोपुर में पेड़ गिरने के कारण पोल और तार टूट गए थे। जिसे ठीक करने में हमारे कर्मचारी जुटे हुए हैं। सुबह से ही पेड़ की डालों को हटाने के साथ तार और पोल को लगाने का कार्य किया जा रहा है। जैसे ही यह जुड़ जाएगा बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।