फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Banned polythene seized from sealed godown and shop

गोदाम व दुकान में सील प्रतिबंधित पॉलिथीन की गई जब्त

Fri, 06 Sep 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Banned polythene seized from sealed godown and shop
शहर के मुख्य चौक पर सील किये गये दुकान में प्रतिबंधत प्लास्टिक के सामानों को जप्त करते पुलिस और न? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सीएम की सख्ती के बाद जागे पुलिस व प्रशासनिक अमले ने कुछ दिनों पूर्व ही शहर में जगह-जगह छापेमारी की कार्रवाई कर लाखों की प्रतिबंधित पॉलिथीन व थार्माकोल के सामान बरामद किया था। इनमें से एक दुकान व एक गोदाम में सील किये गये प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल को शुक्रवार को जब्त करने की कार्रवाई की गई। जिन्हें नपा प्रशासन रैनबसेरा में लाकर ठंप किया है।
विज्ञापन

एक साल पूर्व प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में पॉलिथीन व थर्माकोल के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध लगने के बाद कुछ दिनों तक जिम्मेदार अधिकारियों ने छापेमारी कर कुछ माल बरामद करने के साथ ही कुछ दुकानदारों पर जुर्माना आदि लगाने की कवायद की थी। कुछ ही दिनों पर प्रतिबंध की कवायद शांत पड़ गई और प्रतिबंधि पॉलिथीन व थर्माकोल का पूर्व की भांति ही प्रयोग होने लगा। जिसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सामुहिक रुप से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की नकेल कसी। जिस पर एक बार फिर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जागे व छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। चार स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल बरामद हुआ। जिसमें एक दुकान व तीन गोदाम शामिल है। बरामदगी के बाद सभी सामानों को संबंधित दुकानों व गोदामों में ही सील कर दिया गया। शुक्रवार को सीओ सिटी इला मारन के नेतृत्व में नपा, सेल टैक्स व प्रदूषण विभाग की टीम ने एक दुकान व एक गोदाम में सील किये गये माल को जब्त करने की कार्रवाई किया। जिन्हें फिलहाल नपा प्रशासन रैन बसेरा में लाकर डंप किया है। यहां से यह माल उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुरूप डिस्पोजल के लिए भेजा जायेगा।
विज्ञापन

कहां से कितना माल हुआ जब्त नपा को जानकारी नहीं
आजमगढ़। नगरीय क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल पर पूर्ण रोक लगाने, उन्हें जब्त करने व निस्तारित कराने की शासनादेश में नपा प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद भी नपा प्रशासन पूरी तरह से मूक दर्शक बना हुआ है। ईओ नपा एसएन प्रसाद को जब्त किये गये माल की कोई जानकारी ही नहीं है। वे आर आई से पूछने की बात कह कर अपने जिम्मेदारी की इतिश्री कर लिये। वहीं जब इस बाबत आरआई हरिश्चंद्र से पूछा गया तो वह भी जब्त हुए सामान की सहीं जानकारी नहीं उपलब्ध करा सके। वहीं दूसरे आरआई जब्ती के दौरान ही बैठक में चले जाने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक स्थित सील दुकान से लगभग दो कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल जब्त किये गये है। इसके साथ ही गोदाम से भारी मात्रा में पॉलिथीन व थर्माकोल के सामान मिले है। इन्हें नपा प्रशासन के हवाले कर दिया गया है और अब जब्त माल को निस्तारित कराने के लिए मऊ भेजा जायेगा। जहां सरकारी ठेकेदार प्लांट लगा रखा है। जहां इसे रिसाइकिल कर सड़क बनाने में प्रयोग किया जायेगा। ईला मारन, सीओ सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed