{"_id":"67d2f632169dca1ff80011a8","slug":"bank-branch-manager-arrested-while-taking-bribe-of-20-thousand-rupees-cbi-caught-him-in-azamgarh-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बैंक का शाखा प्रबंधक 20 हजार घूस लेते अरेस्ट..., CBI ने रंगे हाथ दबोचा; किसान क्रेडिट कार्ड का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बैंक का शाखा प्रबंधक 20 हजार घूस लेते अरेस्ट..., CBI ने रंगे हाथ दबोचा; किसान क्रेडिट कार्ड का है मामला
Fri, 14 Mar 2025 03:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Mar 2025 03:45 AM IST
सार
यूपी के आजमगढ़ में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। शाखा प्रबंधक किसान क्रेडिट कार्ड का लोन देने के लिए घूस मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने लिया एक्शन।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा की सिकहौला शाखा के प्रबंधक अभिषेक राय को सीबीआई ने बुधवार देर रात 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह 92 हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड का लोन देने के एवज में 20 हजार रुपए घूस मांग रहा था।
विज्ञापन
उसे आज राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीबीआई के मुताबिक नजीबाबाद निवासी मेवालाल राम ने शाखा प्रबंधक द्वारा घूस मांगने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद राजधानी स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम आजमगढ़ भेजी गई, जिसने शाखा प्रबंधक को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन