फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bank account fraud occurred; the loan amount was increased without my knowledge

Azamgarh News: बैंक खाते से हुआ फ्रॉड, बिना जानकारी के बढ़ाया लोन

Fri, 19 Dec 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bank account fraud occurred; the loan amount was increased without my knowledge
अहरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा निवासी सुधीर कुमार गिरी के साथ एचडीएफसी बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 22 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर बैंक से जुड़े लगातार कई एसएमएस आने लगे, जिससे उन्हें मोबाइल हैक होने की आशंका हुई।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके एचडीएफसी बैंक खाते में 1,61,659 रुपये क्रेडिट हुए और इसके तुरंत बाद 10-10 हजार रुपये की चार बार निकासी हो गई। स्थिति को भांपते हुए पीड़ित ने सतर्कता दिखाते हुए अपने खाते से एक लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए, इसके बावजूद खाते से 10-10 हजार रुपये की छह और बार डेबिट एंट्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

जब पीड़ित बैंक शाखा पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते पर पहले से चल रहा 2.25 लाख रुपये का लोन बंद कर बिना उनकी जानकारी के 3,37,500 रुपये का नया लोन स्वीकृत कर दिया गया। इसके साथ ही 40 हजार रुपये का इंस्टा लोन भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिखाया गया, जिसकी जानकारी पीड़ित को पहले नहीं थी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो लोन बढ़ाने के लिए कोई आवेदन किया था और न ही किसी नए लोन की मांग की थी। पूरे मामले में लगभग एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि सुधीर कुमार गिरी ने ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है। बैंक से पुराने लोन को ब्लॉक कर नया लोन स्वीकृत करने और खाते से लगभग एक लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed