फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ban should be on ponds otherwise cattle field not reserve

नहीं बचेगा चारागाह, रोकें पोखरे की नीलामी

Tue, 04 Jul 2017 11:49 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Tue, 04 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
ban should be on ponds otherwise cattle field not reserve
Paddal Ground
सगड़ी। तहसील समाधान दिवस पर ट्रैक्टर ट्राली से बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे बामपट्टी, चिनहाटी जैगहा, जमींनहरखोरी, जोलहापुर के लोगों ने प्रदर्शन कर बालमपट्टी स्थित 32 बीघे की पोखरी की नीलामी रोकने की मांग की। कहा कि देवताल पोखरे का इस्तेमाल चरागाह के रूप में होता है। उसकी नीलामी से ग्रामीणों को परेशानीह होंगी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों का पत्रक लेकर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 बिलरियागंज ब्लॉक के बालमपट्टी स्थित 32 बीघे की पोखरी देव तालाब से अतिक्रमण हटागया गया था। पोखरे की नीलामी की सूचना पर नाराज ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। कहा कि पोखरे की नीलामी यदि हुई तो लोग फिर उसपर कब्जा कर लेंगे। चरागाह के लिए जमीन नहीं बचेगी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया नहीं रोकी जा सकती। इस मौके प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद सिंह, नाथ सिंह, रामप्यारे, दयाराम, मूर्ति,  हरिश्चंद्र, गदीपक, बबलू, शशिकांत, राम प्यारे, श्याम बिहारी, श्याम देव, मंगेश, सुरेश,  इंद्रजीत, किशन शामिल रहे।             
विज्ञापन


तहसील दिव पर चौको खुर्द के निवासी आनंद राय ने नवीन परती, गड्ढ़ा, रास्ता, पोखरी पर अवैध कब्जे के विरुद्ध जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। हरखोरी गांव के दर्जनों लोगों ने चकमार्ग की जमीन पर अतिक्रमण करने और निर्माण न करने की शिकायत की। बीएसएफ जवान अखिलेश यादव ने जमुआ सागर में चकमार्ग पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत की । जिलाधिकारी ने बीडीओ को तीन दिनों के अंदर समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed