{"_id":"5f21ae9b8ebc3e9f676aa254","slug":"ban-on-financial-and-administrative-rights-of-two-village-heads-azamgarh-news-vns538625263","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्राम प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक
विज्ञापन
ठेकमा। विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में अनियमितता की पुष्टि होने पर डीएम ने दोनों ग्राम प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। अब यह कमेटी गांव में होने वाले कार्यों का संचालन करेगी।
ठेकमा विकास खंड के मैनपार गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में धांधली की शिकायत डीएम से की गई थी। इस शिकायत पर हुई जांच में एक लाख 36 हजार रुपये का गबन पाया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट न होने पर डीएम राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान मुकेश यादव के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए गांव में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में पिछड़ी जाति से लालबहादुर विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति से बदामी देवी और पिछड़ी जाति से राम नगीना यादव को शामिल किया।
अब इनके द्वारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा। वहीं विकास खंड की ठेकमा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में की गई धांधली की शिकायत में ग्राम प्रधान द्वारा छह लाख 38 हजार 575 रुपये के गबन की पुष्टि हुई। इसके लिए ग्राम प्रधान संजय गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर डीएम राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान संजय गुप्ता के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए गांव में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में पिछड़ी जाति से उमाशंकर, सामान्य जाति से कमल और अनुसूचित जाति से प्रमोद कुमार को शामिल किया। अब यह लोग ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।