फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ban on admission in B-Com course in three colleges

Azamgarh News: तीन महाविद्यालयों में बी-कॉम पाठयक्रम में प्रवेश पर रोक

Fri, 14 Jul 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ban on admission in B-Com course in three colleges
सत्र 2022-23 के बी.कॉम पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर की हुई परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन के अंकपर्ण न जमा करने वाले महाविद्यालय के खिलाफ महाराजा सुहेल देव राज्य विश्व विद्यालय के कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने कार्रवाई की है। उन्होने बी कॉम पाठ्यक्रम में सत्र 2023-24 में प्रवेश अनुमन्य न किए जाने के लिए निर्देश जारी किए है। कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने मऊ जनपद के संतबूला छोटू यदुवंशी महाविद्यालय भोगवा जलालपुर, मां शकुंतला इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन मतलूबपुर आजमगढ़ व माता कस्तूरा महिला महाविदषलय गरबरा, टीकरगढ़ लालगंज आजमगढ़ के प्राचार्य को नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होने निर्देश दिया कि सत्र 2022-23 के बी कॉम पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर की हुई परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन के अंकपर्ण नहीं जमा किया गया है। जिसके कारण उनका परीक्षाफल आज तक घोषित नहीं किया जा सका है। यदि रोक के बाद भी महाविद्यालयों द्वारा प्रवेश लिया गया तो विश्वविद्यालय द्वारा उक्त विषय की परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed